छत्तीसगढ़
पंजाब केसरी भवन की DJ ने देर रात जोरा के लोगों को किया परेशान, जब्ती की कार्रवाई
Nil dhankar
4 May 2026 5:28 PM IST

x
रायपुर। रात्रि में तेज आवाज में साउंड बजाने वाले संचालक के खिलाफ कार्यवाही की गई है, पंजाब केसरी भवन में शारदा साउंड सिस्टम के संचालक द्वारा रात्रि में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 03.05.26 के रात्रि करीबन 01.00 बजे पंजाब केसरी भवन जोरा में शारदा साउंड सिस्टम के संचालक द्वारा तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था।
जो माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देश का उल्लंघन करना पाए जाने पर समक्ष गवाहान पंचनामा तैयार कर साउंड सिस्टम 02 नग डायनाटेंक कंपनी के साउंड बाक्श को जप्त कर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संचालक का कृल्य धारा 4,5,15 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 का उल्लंघन करना पाए जाने पर इस्तगाशा क 02/26 तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
Next Story





