छत्तीसगढ़
जिले की ’आंचल महिला संकुल संगठन’ को मिलेगा वेंडर का दर्जा
Shantanu Roy
17 Jun 2026 10:39 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में बालोद जिले के गुरूर विकासखंड में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी के कुशल निर्देशन में 17 जून 2026 को जनपद सभागार गुरुर मे ’आंचल महिला संकुल संगठन’ को योजना के तहत आधिकारिक वेंडर के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया की गई है। इसके पश्चात आज संगठन की सदस्य महिलाओं को विस्तृत तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
इस पहल के बाद आंचल महिला संकुल संगठन अब क्षेत्र में सौर ऊर्जा (सोलर पैनल) स्थापना, प्रचार-प्रसार और उससे जुड़ी सेवाओं में सीधे तौर पर भागीदारी कर सकेगा। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए आय के नए और स्थायी स्त्रोत खुलेंगे। सहायक परियोजना अधिकारी नितेश साहू ने बताया कि आयोजित इस प्रशिक्षण मे मुख्यतः महिलाओं को सोलर पैनल के कार्य सिद्धांत, क्षमता और स्थापना से जुड़ी बुनियादी जानकारियों से अवगत कराया गया। सूर्य घर योजना के पोर्टल पर उपभोक्ताओं का पंजीकरण करने, आवेदन प्रक्रिया को समझने और वेंडर ऐप के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता और बैंक लोन की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया जिससे महिलाएं ग्रामीणों को आसानी से जागरूक कर सकें। प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। आंचल संकुल संगठन का वेंडर के रूप में चयन इस दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी नितेश साहू, वेंडर रजिस्ट्रेशन हेतु राज्य नोडल महेश जायसवाल, सहायक अभियंता सीएसईबी तथा ब्लॉक परियोजना प्रबंधक लक्ष्मी ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही आंचल महिला संकुल संगठन की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समूह की महिलाएँ प्रशिक्षण में शामिल हुईं। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के साथ साथ बिहान समूह महिलाओं को सोलर दीदी के रूप मे स्थापित भी करना है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





