छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री आवास एवं जल जीवन मिशन के कार्यों का जिला पंचायत CEO ने किया स्थलीय निरीक्षण
Shantanu Roy
18 July 2026 8:31 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे एवं सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. ने जनपद पंचायत रायगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी (पूर्व) एवं कुसमुरा का स्थलीय निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आवासों, पेयजल अधोसंरचना एवं योजनाओं के संचालन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान पंडरीपानी (पूर्व) ग्राम पंचायत में 198 आवास स्वीकृत पाए गए, जिनमें 186 हितग्राहियों को प्रथम किस्त तथा 160 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त जारी की जा चुकी है। समीक्षा में 14 आवास अप्रारंभ, 9 नींव स्तर, 6 प्लिंथ स्तर, 7 खिड़की स्तर, 5 दरवाजा स्तर, 29 छत स्तर तथा 3 आवास छत ढलाई के चरण में पाए गए, जबकि 113 आवास पूर्ण हो चुके हैं। जिला पंचायत सीईओ ने अप्रारंभ आवासों में तत्काल निर्माण प्रारंभ कराने तथा विभिन्न चरणों में लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कुसमुरा में 169 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें 168 हितग्राहियों को प्रथम तथा 164 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया जा चुका है। पंचायत में केवल 3 आवास अप्रारंभ हैं तथा अधिकांश निर्माणाधीन आवास अंतिम चरण में हैं। यहां 156 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण कराते हुए हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी (पूर्व) में अधिकारियों ने ओवरहेड टैंक (ओएचटी), पाइपलाइन नेटवर्क एवं फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) का निरीक्षण किया। योजना के अंतर्गत 255 एफएचटीसी, लगभग 4,636 मीटर पाइपलाइन तथा 50 किलोलीटर क्षमता का 12 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक स्थापित किया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने घर-घर नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा योजना के प्रभावी संचालन एवं अनुरक्षण के निर्देश दिए।
इसके बाद ग्राम पंचायत कुसमुरा में रेट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजना एवं ग्राम पंचायत को हस्तांतरित (हैंडेड ओवर) योजना का निरीक्षण किया गया। यहां 414 एफएचटीसी, लगभग 550 मीटर पाइपलाइन विस्तार तथा 85 किलोलीटर क्षमता का 12 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक स्थापित किया गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा योजना का संचालन एवं संधारण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए योजना के नियमित रखरखाव एवं सतत संचालन पर विशेष बल दिया। सीईओ से पठारे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकता वाली जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित मैदानी निरीक्षण, सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी समन्वय के माध्यम से लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करते हुए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेश पटेल,संबंधित जनपद पंचायत सीईओ, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी प्रतिभा नवरत्न एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, तकनीकी अमला तथा ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





