
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। 45 वीं एनटीपीसी जूनियर (इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड एवं रिकर्व राउंड) नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ में दिनांक 22 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया है। महासमुंद जिले के 04 खिलाड़ी कमलेश साहू पिता चंद्रशेखर साहू खोपली बागबाहरा, चांदनी साहू पिता बलदेव साहू मौलीमुडा बागबाहरा, पद्मा साहू पिता वेदराम साहू बिहाझर बागबाहरा एवं देविका साहू पिता टीकम साहू भोरिंग महासमुंद शामिल होंगे। हॉल ही में चांदनी साहू ने सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप महिला वर्ग के इंडियन राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में शामिल होकर रजत पदक एवं टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुकीं हैं। नेशनल गेम्स उत्तराखंड में चांदनी साहू ने 02 पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुकीं हैं। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चांदनी साहू को महाराजा प्रवीरचंद भन्जदेव पुरस्कार प्रदान किया गया है। पद्मा साहू ने नेशनल गेम्स उत्तराखंड में भागीदारी करने के साथ ही सब - जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर में 03 पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुकी हैं। इस बार जूनियर नेशनल में बेहतर प्रदर्शन करने एवं पदक जीतने की उम्मीद जताई गई हैं। वर्ष 2008 से बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में तीरंदाजी खेल का अभ्यास डॉ. विकास अग्रवाल (पूर्व अधीक्षक बॉल आश्रम बिहाझर) के माध्यम से चलाया गया। 2008 से अब तक 18 खिलाड़ियों ने लगभग 40 से अधिक नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी कर 20 राष्ट्रीय पदक जीतने में सफलता हासिल किया हैं। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा खेल संसाधन उपलब्ध कराने से प्रशिक्षक में गति मिली हैं।
बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों में एवन कुमार साहू, नवलीन कौर, संजय सोनवानी, नरेश साहू, पद्मा साहू, चांदनी साहू, सत्यभामा साहू, हेमंत निषाद, तोरण यादव, नयन सिंह, जया साहू, कमलेश साहू, तृषा प्रजापति, वैशाली साहू, लक्ष्मण चंद्राकर, टुकेश, राहुल यादव, पीयूष, चांदनी साहू, पीरित राम साहू शामिल हैं, इन खिलाड़ियों में से एवन कुमार साहू ने सोनीपत हरियाणा में जूनियर इंडिया तीरंदाजी कैंप (एन आर टी) के माध्यम से चयनित हुए थे। पद्मा साहू भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) सोनीपत हरियाणा में प्रशिक्षण प्राप्त कर साऊथ कोरिया में जाकर किम हांग टक आर्चरी ट्रेंनिंग सेंटर कोरिया में कोरियन प्रशिक्षक द्वारा ट्रेनिंग प्राप्त किया हैं। नवलीन कौर सतारा महाराष्ट्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। संजय सोनवानी एवं राहुल यादव, सत्यम साहू, हेमंत निषाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) रायपुर से प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं। चांदनी साहू, चांदनी, जया साहू, वैशाली साहू, जया पहाटिया, टुकेश, पीयूष, कमलेश साहू ने खेलों इंडिया एक्सीलेंसी सेंटर बहतराई बिलासपुर से प्रशिक्षण प्राप्त किए है। नरेश साहू, सत्यभामा, कुशो राम ने कोदूराम वर्मा तीरंदाजी अकादमी रायपुर से प्रशिक्षण प्राप्त किए है। जिला तीरंदाजी संघ ने राज्य संघ व खेल विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बागबाहरा में किया जा चुका हैं जिससे जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, अच्छे प्रदर्शन करने में मदद मिली तथा नवोदित बच्चों को प्रोत्साहित करने में सफल रहे हैं।
खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद में वर्ष 2023 से संचालित हैं, जिसके माध्यम से खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के 17 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी किया है एवं 10 पदक जीतने में सफलता हासिल किए हैं। खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में जयंत ठाकुर, नमन मांझी, योगेश नाग, टुकेश कमार, उदित नारायण भोई, दिगंबर नेताम, लिलिमा नाग, कुमुदिनी दीवान, डिंपल दीवान, रिया दीवान ने सफलता हासिल कर चुके हैं। खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य विद्यालय भोरिंग के खिलाड़ियों को ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर, बेहतर अभ्यास, राज्य स्तरीय/संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, पर्याप्त संसाधन व सहयोग करने में जिला प्रशासन, खेल अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महेंद्र टंडन, छात्रावास अधीक्षक अंजय चौहान, रोहित श्रीवास, प्रशिक्षक हीरूराम साहू, एवन कुमार साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, नीलम साहू, जया साहू का सहयोग रहा। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, खेलों इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षक बिलासपुर इतवारी राज, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, संजय सोनवानी, बॉल आश्रम बिहाझर के समस्त खिलाड़ी एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





