छत्तीसगढ़

लड़की की पैरों से बेड़ी जिला प्रशासन ने खुलवाई

Nilmani Pal
26 May 2023 11:13 AM IST
लड़की की पैरों से बेड़ी जिला प्रशासन ने खुलवाई
x
छग

कांकेर। कांकेर जिले में नाबालिग लड़की सड़कों पर पैदल घूमती हुई नजर आ रही है। झाड़-फूंक से इलाज करने वाले लोग लड़की को भानुप्रतापपुर भीरागांव से लेकर आए थे। नाबालिग लड़की को बैगा यानी झाड़-फूंक के जरिए इलाज करने वाले लोगों ने पैरों को बेड़ी से बांध दिया।

बताया जा रहा है कि, लड़की की मानसिक स्थिति सही नहीं है। हालांकि जैसे ही इस बात की सूचना जिला प्रशासन को लगी, वैसे ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लड़की की बेडियों को खुलवाया गया। जब उससे इस बारे में पूछा गया तो वो डरी-सहमी हुई थी, इसलिए कुछ बता नहीं पाईं। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि, किस तरह से पैरों में बेड़ी बांधकर सड़क पर चल रही हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta,.com पर


Next Story