छत्तीसगढ़
तालाबों में पानी भरने जिला प्रशासन की पहल, बंद खदान से पाइप से लिफ्ट कर तालाबों में भरा गया पानी
jantaserishta.com
9 May 2026 6:26 PM IST

x
बलौदाबाजार: भीषण गर्मी के कारण जिले क़ी अधिकांश तालाब सूखने के कारण ग्रामीणों को निस्तारी क़ी समस्या से निजात दिलाने जिला प्रशासन द्वारा पहल क़ी जा रही है। नहर के माध्यम से अधिकांश तालाबों में पानी भर गया है किन्तु जिन क्षेत्रों में नहर नहीं हैं वहां अभी भी पानी क़ी समस्या हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर विकासखंड सिमगा क्षेत्र के गांव में बंद पड़े खदान से पम्प से पानी लिफ्ट कर आस-पास के गांव के तालाबों में पानी भरा जा रहा है।
एसडीएम सिमगा अतुल शेट्टे ने बताया कि ग्राम रानीजरौद में बंद खदान में पम्प से पाइप लगाकर करीब डेढ़ किलोमीटर वाटर लिफ्ट कर ग्राम खपरी के तालाब को भरा गया हैं। अब खपरी में पम्प लगाकर इसके आस पास के गांव के तालाब को भरने क़ी तैयारी क़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि पेयजल हेतु टैंकर क़ी व्यवस्था क़ी गई है। इससे लोगों को पेयजल और निस्तारी क़ी समस्या से निजात मिलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





