छत्तीसगढ़

सोलर प्लांट को लेकर विवाद गहराया, ग्रामीणों और पुलिस में झूमाझटकी

SHIDDHANT
9 May 2026 9:57 PM IST
सोलर प्लांट को लेकर विवाद गहराया, ग्रामीणों और पुलिस में झूमाझटकी
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित ग्राम जंगलबेड़ा में प्रस्तावित Godavari Solar Power Plant को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पिछले एक माह से ग्रामीण परियोजना के विरोध में धरने पर बैठे हैं। इसी बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि प्लांट निर्माण के लिए ट्रकों से सामग्री ले जाई जा रही थी, जिसे रोकने की कोशिश ग्रामीणों ने की। इस दौरान मौके पर मौजूद सरायपाली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। वीडियो में पुलिस ग्रामीणों को हटाते हुए नजर आ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है that परियोजना के लिए करीब 400 एकड़ भूमि पर बिना ग्रामसभा की अनुमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से सैकड़ों पेड़ों की कटाई और तालाब व निस्तार भूमि पर कब्जा करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि लगातार विरोध के बावजूद निर्माण कार्य जारी है, जिससे गांव में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Next Story