छत्तीसगढ़

ठीक नहीं हाे रही थी बीमारी, तो युवक ने दी जान

Nilmani Pal
9 Jun 2022 3:47 AM GMT
ठीक नहीं हाे रही थी बीमारी, तो युवक ने दी जान
x
छग

कोरबा। कुसमुंडा थाना अंतर्गत नरईबाेध निवासी 35 वर्षीय युवक विजय सिंह ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन काे इसका पता चला। घटना की सूचना कुसमुंडा पुलिस काे दी गई। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव काे फंदे से उतारकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस की प्रारंभिक जांच-पड़ताल में परिजन ने बताया कि विजय सिंह लंबे समय से बीमारी से परेशान था। कई अस्पताल में इलाज कराने के बाद भी उसकी बीमारी दूर नहीं हाे रही थी। इसके कारण ही उसके द्वारा आत्महत्या करना माना जा रहा है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। इसी तरह करीब 10 दिन पहले कुसमुंडा के प्रेमनगर निवासी एक अन्य युवक ने भी बीमारी की वजह से तंग आकर आत्महत्या की थी।

Next Story