छत्तीसगढ़
ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे बदमाश
Nil dhankar
20 Oct 2022 2:22 PM IST

x
बिलासपुर। शहर में लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे. बदमाशों ने अब लाठी, डंडे से ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई की है. जेल से जमानत में छूटकर आते ही अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह घटना तोरवा थाना क्षेत्र के कैलाशनगर स्थित मौर्य ढाबा है. मिली जानकारी के मुताबिक, बुलेरो में भरकर आए दर्जनभर युवकों ने पिता-पुत्र पर प्राणघातक हमला किया है. हमले से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस मामूली धारा दर्ज कर जांच में जुटी है. वारदात को अंजाम देने वाला आदतन बदमाश योगेश उर्फ गोलू तिवारी के खिलाफ मस्तूरी थाना में पहले से मामला हैं. वह जमानत में छूटकर आते ही इस घटना को अंजाम दिया है.
Next Story





