छत्तीसगढ़

ढाबा संचालक के साथ मारपीट, इस बात से खफा गए युवक

jantaserishta.com
20 Aug 2025 12:38 PM IST
ढाबा संचालक के साथ मारपीट, इस बात से खफा गए युवक
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: न्यायधानी के रायपुर रोड स्थित एक ढाबा में बीती रात शराब पीने से मना करने पर युवकों ने मिलकर ढाबा संचालक की पिटाई कर दी. यह घटना श्री गुरुनानक फैमिली की है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें असमाजिक तत्वों द्वारा गुंडागर्दी करते देखा जा सकता है. घटना की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को असामाजिक तत्व अंकित तिवारी अपने साथियों के साथ ढाबे में शराब पीने पहुंचा था. वेटर द्वारा शराब पीने से मना करने पर वह नाराज हो गया. इसके बाद 18 अगस्त को अंकित तिवारी अपने दोस्त छोटू कश्यप व अन्य साथियों के साथ दोबारा ढाबे पहुंचा और संचालक के साथ मारपीट कर दी.
ढाबा संचालक की पिटाई होते देख स्टाफ बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी वहां से भाग निकले. पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं घटना की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने अंकित तिवारी, छोटू कश्यप और अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story