साईंस कॉलेज मैदान में विकास प्रदर्शनी 4 एवं 5 फरवरी को आम जनता के लिए खुली रहेगी

रायपुर: राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ अवसर पर साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित विकास प्रदर्शनी 4 और 5 फरवरी को भी आम जनता के लिए खुली रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास को दर्शाती राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियां, कला-कृतियां प्रदर्शनी सह-बिक्री के लिए भी उपलब्ध रहेगी, जिसमें प्रमुख रूप से बस्तर एवं सरगुज़ा क्षेत्र के काजू, चाय मसाले, विभिन्न आयुर्वेदिक औषधी सहित समूचे प्रदेश के शिल्पियों द्वारा निर्मित सामग्रियां भी उपलब्ध होंगी। साथ ही फ़ूड कोर्ट में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी ले सकेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





