छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने की ग्राहकों के लिए विशेष छूट योजना की घोषणा

jantaserishta.com
14 Aug 2026 9:22 AM IST
रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने की ग्राहकों के लिए विशेष छूट योजना की घोषणा
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है। इसके अंतर्गत " इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) " सेवा के तहत बुक किए जाने वाले " राखी मेल " पर डाक शुल्क में 10% की छूट दी जाएगी।
यह सुविधा 12 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। छूट का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को लिफाफे के आगे स्पष्ट रूप से "Rakhi Mail" लिखकर डाकघर के बुकिंग काउंटर पर प्रस्तुत करना होगा। यह छूट केवल खुदरा (रिटेल) बुकिंग पर लागू होगी तथा एक ग्राहक अधिकतम 5 आर्टिकल एक बार में बुक कर सकेगा। बल्क/कॉर्पोरेट ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।यह छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी, वैल्यू एडेड सर्विस (VAS) शुल्क पर नहीं।
डाक विभाग के इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर देशभर में बहनों द्वारा अपने भाइयो को भेजने वाले राखी को वितरण के लिए तीव्र, विश्वसनीय एवं किफायती डाक सेवा उपलब्ध कराना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story