छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से धरमजयगढ़ क्षेत्र के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात, विकास एवं निर्माण कार्याें के संबंध में ज्ञापन सौंपा

jantaserishta.com
11 Jan 2022 8:41 PM IST
मुख्यमंत्री से धरमजयगढ़ क्षेत्र के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात, विकास एवं निर्माण कार्याें के संबंध में ज्ञापन सौंपा
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में धरमजयगढ़ के विधायक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री से धरमजयगढ़ क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्याें को लेकर चर्चा की और मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल से धरमजयगढ़ क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसानों को धान एवं बारदाने के मूल्य के भुगतान के साथ ही कोरोना संक्रमण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को धरमजयगढ़ के हाटी में राठिया, चंद्रवंशी एवं कंवर समाज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story