छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
Nil dhankar
15 March 2022 4:05 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय एवँ विधायक रामकुमार यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव प्रकाश साहू, तीरथ नारायण बंजारे एवँ रायपुर, बिलाईगढ़, भाटापारा और बलौदाबाजार से संघ के सदस्यगण भी उपस्थित थे ।
Next Story





