छत्तीसगढ़

बीट गार्ड पर गिरी गाज, भालू के शव मिलने की सूचना देरी से देना पड़ा भारी

jantaserishta.com
2 March 2025 11:59 AM IST
बीट गार्ड पर गिरी गाज, भालू के शव मिलने की सूचना देरी से देना पड़ा भारी
x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मरवाही वनमंडल में 8 से 10 दिन पुराने भालू के शव मिलने की सूचना देरी से देने पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड राकेश कुमार पंकज को निलंबित कर दिया गया है, जबकि डिप्टी रेंजर अश्वनी दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
दरअसल, कुछ दिन पहले मरवाही वनमंडल में करीब 8 से 10 दिन पुराना एक भालू का शव मिला था. इस मामले में वन विभाग को सूचना देरी से दी गई, जिसे गंभीरता से लेते हुए मरवाही वनमंडल DFO रौनक गोयल ने कार्रवाई करते हुए बीट गॉर्ड राकेश कुमार पंकज को निलंबित कर दिया है. वहीं डिप्टी रेंजर अश्वनी दुबे को नोटिस जारी किया है.
मामले में डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि पोस्टमार्टम में भालू के सारे अंग पाए गए हैं. इसमें शिकार से मौत होना नहीं पाया गया. बल्कि भालू के उम्रदराज होने के कारण उसकी स्वाभविक मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम के अनुसार होना बताया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story