छत्तीसगढ़
हारे नेता ने जीते पार्षद का पोस्टर फड़वाया, मारपीट भी किए
Nil dhankar
16 March 2025 4:42 PM IST

x
छग
दुर्ग. अमलेश्वर नगर पालिका में चुनाव में हारे पार्षद प्रत्याशी की बौखलाहट देखने को मिली है. वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद प्रत्याशी खूबी सोनकर ने चुनाव में जीत हासिल की. जनता का आभार व्यक्त करने खूबी सोनकर ने पोस्टर लगवाए. राजेंद्र पाठक के समर्थकों ने बीती रात धन्यवाद पोस्टर को फाड़कर खूबी सोनकर और उनके कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी.
जब राजेंद्र पाठक के समर्थकों को रोका गया तो उन्होंने खूबी सोनकर और उसके समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौच की. पार्षद खूबीराज सोनकर ने अमलेश्वर थाने में इसकी शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Story





