छत्तीसगढ़
कर्जदार ने ही किया था बुजुर्ग दंपत्ति का मर्डर, पुलिस का खुलासा
Nil dhankar
2 May 2023 5:32 PM IST

x
छग
बेमेतरा। बेमेतरा जिले में सोमवार को बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामला बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सिलघट का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम कन्हैया मरकाम है। 17 अप्रैल दिन सोमवार को आरोपी युवक कन्हैया मरकाम ने बुजुर्ग दंपत्ति सुखीराम निषाद और शामबती निषाद की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग दंपत्ति से उसने कर्ज लिया था, जिसके लिए उससे वे बार-बार तकाजा करते थे। लेकिन आरोपी उनसे लिया कर्ज नहीं चुका पा रहा था। इस कर्ज से निजात पाने के लिए ही आरोपी युवक ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर
Next Story





