छत्तीसगढ़

शावक बायसन की मौत, डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह

Nil dhankar
17 July 2022 1:55 PM IST
शावक बायसन की मौत, डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह
x
सांकेतिक तस्वीर 
छग

बिलासपुर। कानन पेंडारी जू में एक पांच माह के शावक बायसन पुन्नी की मौत हो गई। उसकी मौत की वजह फेफड़े में पानी भर जाना बताया गया है। चिडिय़ाघर में पिछले कुछ महीनों से लगातार वन्य प्राणियों की मौत हो रही है।

सुबह 5 बजे राउंड पर निकले वन कर्मचारियों ने पाया कि नर शावक पुन्नी अपने बाड़े में निढ़ाल पड़ा हुआ है। इसके एक घंटे पहले उसे अन्य बायसन के साथ उसे खेलते हुए देखा गया था। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। इसकी सूचना सुरक्षा प्रभारी रामअवतार ने तत्काल जू के डॉक्टरों को दी। डॉक्टर अजीत कुमार पांडेय करीब 20 मिनट बाद वहां पहुंच गए। उन्होंने इलाज शुरू किया, पर काफी प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह 6.30 बजे उसकी मौत हो गई। डीएफओ विष्णुराज नायर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जला दिया गया। डॉक्टरों ने बताया है कि उसकी मौत फेफड़े में पानी भर जाने के कारण हुई है।अब जू में चार बायसन बचे हैं।

Next Story