छत्तीसगढ़

गो संवर्धन केंद्र में कई मवेशियों की मौत, विभाग ने दिए जांच के आदेश

Nilmani Pal
9 Sep 2022 5:17 AM GMT
गो संवर्धन केंद्र में कई मवेशियों की मौत, विभाग ने दिए जांच के आदेश
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में टेकनार के गो संवर्धन और शोध केंद्र के 29 मवेशी गायब हैं। जबकि, 15 मवेशियों की मौत हो गई है। यहां के कर्मचारी भी बेहद परेशान हैं। न तो कर्मचारियों को वेतन मिल रहा और न ही बची हुई गायों को दाना-पानी दिया जा रहा है। शिकायत मिलने पर पशुधन विकास विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग ने केंद्र की जिम्मेदारी संभालने वाले दृष्टिदात्री फाउंडेशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है।

दरअसल, इस केंद्र को पहले पशुधन विकास विभाग संभाल रहा था। साल भर पहले ही इसे दृष्टिदात्री फाउंडेशन को दिया गया। इसके बाद से दिक्कतें शुरू हो गईंं। कर्मचारियों का आरोप है कि, अब भी गाय मृत होने की स्थिति में हैं। वेतन नहीं मिलने से हमारे सामने भी आर्थिक संकट गहरा रहा है। संस्था के अध्यक्ष, सचिव फोन तक रिसीव नहीं करते। इधर, पशुधन विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ अजमेर सिंह कुशवाह ने बताया कि जांच में 29 मवेशी नहीं मिले।

Next Story