छत्तीसगढ़
पोते की छट्ठी का न्योता देने निकले ग्रामीण की मौत, बाइक ने मार दी ठोकर
Nil dhankar
13 March 2023 8:42 AM IST

x
छग
जांजगीर। सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हुई है. कंडरा का रहने वाला ग्रामीण अपने पोते की छट्ठी का न्योता देने से पैदल जा रहा था, वह मेन रोड के पास पहुंचा था, इसी बीच पहरिया की ओर से आ रही दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।
पंतोरा पुलिस के अनुसार ग्राम कंडरा में रहने वाले ग्रामीण सुरूत्तीराम धनुहार छट्ठी का न्योता देने गांव की बस्ती की ओर पैदल जा रहा था, वह मेन रोड के पास पहुंचा था कि इसी पहरिया की ओर से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 10 बीएच 3751 ने सुरूत्तीराम को टक्कर मार दी। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story





