छत्तीसगढ़
प्रसूता की मौत से हड़कंप, परिजन बोले- जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाया
jantaserishta.com
23 Oct 2025 6:11 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां जामुल स्थित सुविधा हॉस्पिटल में डाक्टर की लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के तीन दिन बाद खून की कमी होने पर जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाने की वजह से महिला की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, मृतका का इलाज सुविधा हॉस्पिटल में चल रहा था और उसका ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। लेकिन तीन दिन बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने खून की सही मात्रा का ध्यान नहीं रखा और जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ा दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।
परिजनों का यह भी आरोप है कि मौत की सूचना उन्हें दिए बिना अस्पताल प्रशासन ने सीधे पुलिस को सूचित किया। इस बड़ी लापरवाही से आहत मृतका का परिवार जामुल थाने पहुंचा और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने सीएमएचओ को पत्र भेजकर मेडिकल जांच टीम गठित करने की मांग की है। फिलहाल, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





