छत्तीसगढ़

महिला को मारकर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया, पुलिस ने फेल कर दी पति की आत्महत्या की झूठी कहानी

jantaserishta.com
14 May 2023 7:16 PM IST
महिला को मारकर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया, पुलिस ने फेल कर दी पति की आत्महत्या की झूठी कहानी
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़.
कवर्धा: कबीरधाम जिले के कुकदूर पुलिस ने दो माह पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा लिया है। महिला की हत्यारा कोई और नहीं उनके ही देवर और पति ने मृतिका की चरित्र पर शंका के चलते गला दबाकर उतारा था मौत के घाट। आरोपी पति की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, वहीं अब फरार देवर को पुलिस ने ढूंढ निकाला है।
दरअसल कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियापानी धोबे गांव के निवासी चैतराम बैगा का शादी पांच वर्ष पूर्व बदनाचुआ गांव के मतिया बाई के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन हंसी खुशी बीते और परिवार में एक बच्चा हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था फिर अचानक पति चैतराम बैगा अपने पत्नी के चरित्र पर शक करने लगे, जिसे लेकर आये दिन दोनों के बीच विवाद होने लगा। पति चैतराम ने अपने पत्नी को मारने अपने ही छोटे भाई बेदराम के साथ मिलकर जालसाज रची और सात फरवरी 2023 को दोनों भाईयों ने मिलकर मतिया बाई के गले में रस्सी बांधकर मौत के घाट उतार दिया।
हत्या के बाद पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए महिला की शव को मकान में ही फांसी के फंदे पर लटका दिया। और फिर खुद ही पुलिस को पत्नी ने आत्महत्या कर ली कहकर झूठी सूचना दी, लेकिन मृतिका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया और जांच की मांग की। रिपोर्ट के बाद पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या पाए जाने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया था। पुलिस की डर से उसका भाई फरार हो गया, जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story