छत्तीसगढ़

युवक की लाश सड़क किनारे मिली, पुलिस मौके पर

Nil dhankar
10 Jan 2023 5:00 PM IST
युवक की लाश सड़क किनारे मिली, पुलिस मौके पर
x
छग

बलौदाबाजार। डोटोपार अमेरा मार्ग में सड़क किनारे युवक की लाश मिली है. ग्राम पनगांव क्षेत्र में लाश मिली है. सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.

इधर बलौदाबाजार के ग्राम अमेरा के पास चलती बस में गियर बाक्स में आग लग गई. गेयर बाक्स से तेज धुंआ उठने लगा. चालक की सजगता से बस रोक कर तुरंत यात्रियों को बाहर किया गया. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया. इससे बड़ा हादसा टल गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं. रिया ट्रेवल्स की बस गिधपुरी से बिलासपुर जा रही थी. पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरा मेन रोड की घटना है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.


Next Story