
x
छग
कोरबा। कोरबा जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार निवासी 34 वर्षीय युवक की लाश अपने घर में फांसी के फंदे में लटकता मिला हैं। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में था। यह डिप्रेशन पारिवारिक या व्यक्तिगत था, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल कुसमुंडा से रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी अपने परिवार में सबसे बड़ा बेटा है। वह कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर एमडी कॉलोनी में रहते थे।
रिटायरमेंट होने के बाद नकटीखार में पूरा परिवार सहित रहने लगे। बताया जा रहा हैं की घटना के वक्त उक्त व्यक्ति घर पर अकेला था। उसके माता-पिता कोलकाता उसकी बेटी से मिलने गए थे। छोटा भाई मृतक की बेटी को स्कूल लेने गया हुआ था। बताया जा रहा वापस घर लौटने पर घर के पीछे बने कमरे में अपने भाई का शव उसने लटके हुए देखा, उक्त घटना की सूचना रामपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
Next Story