छत्तीसगढ़

नहर में बहे अधिकारी का मिला शव, भगवान विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान हुई थी अनहोनी

Nil dhankar
19 Sept 2022 2:33 PM IST
नहर में बहे अधिकारी का मिला शव, भगवान विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान हुई थी अनहोनी
x

कोरबा। जिले में रविवार रात भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बिजली विभाग का एक अधिकारी नहर में बह गया था। करीब 14 घंटे रेस्क्यू के बाद घटनास्थल से 40 से 45 किलोमीटर दूर नगरदा में नगर सेना की टीम को शव मिला है,घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में हुई है।

17 सितंबर शनिवार को विश्वकर्मा जयंती थी। इस मौके पर बरपाली विद्युत वितरण केंद्र में भी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई थी। रविवार देर शाम प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग निकले थे। बिजली विभाग की गाड़ी में सवार होकर नाचते-गाते अधिकारी और कर्मचारी ग्राम बरपाली से होकर बहने वाली नहर तक गए थे। इनमें कनिष्ठ अभियंता (जूनियर इंजीनियर) हनेंद्र सिंह कंवर भी थे, जो नहर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बह गए। हादसा रविवार रात 9 से 10 बजे के बीच हुआ था।

गोताखोर की टीम को नहर में उतारकर जूनियर इंजीनियर हनेंद्र की तलाश लगातार की जा रही थी, उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी के मुताबिक देर रात के बाद सोमवार सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था, आखिरकार कनिष्ठ अभियंता हनेंद्र सिंह कंवर का शव सक्ति के नगरदा में मिला है।


Next Story