छत्तीसगढ़

काम पर निकली महिला की लाश मिली, गमछे से हत्या करने की आशंका

Nil dhankar
19 Nov 2022 5:54 PM IST
काम पर निकली महिला की लाश मिली, गमछे से हत्या करने की आशंका
x
छग

बिलासपुर। महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। उसके गले में गमछा बंधा हुआ है, जिससे गला दबाकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। महिला शुक्रवार दोपहर अपने घर से काम करने जाने के लिए निकली थी। वहीं, दूसरे दिन उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों के पास पड़ा मिला। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा पुलिस को शनिवार की सुबह जानकारी मिली कि बहतराई रोड स्थित गीतांजली सिटी के पीछे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच महिला की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन, उसकी शिनाख्ति नहीं हो पाई। बाद में कुछ लोगों ने बताया कि महिला को शर्मा विहार औश्र स्वर्णा विहार कॉलोनी के आसपास देखा गया है।

पुलिस ने शव का परीक्षण किया, तब पता चला कि उसके हाथ में टेटू बना है, जिसमें शनिच नाम लिखा हुआ था। इसी आधार पर महिला की पहचान हुई। लोगों ने बताया कि शनिच महिला के पति का नाम था। उन्होंने महिला की पहचान जबड़ापारा निवासी मुन्नी केंवट पति शनिच केंवट (48) के रूप में की और उसके परिजन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी घटना स्थल पहुंच गए।


Next Story