छत्तीसगढ़

शव को 1 किलोमीटर ले जाना था, एंबुलेंस संचालक ने ऐंठ लिए 800 रुपए

Nil dhankar
7 May 2023 12:36 PM IST
शव को 1 किलोमीटर ले जाना था, एंबुलेंस संचालक ने ऐंठ लिए 800 रुपए
x
छग

कोरबा। सेवा के नाम पर निजी एंबुलेंस संचालक ढकोसला करते हुए नजर आ रहे हैं। शव को अस्पताल से घर या घर से अस्पताल ले जाने के लिए वे लोगों को लूटने लगे हैं। एंबुलेंस संचालकों की मनमानी ऐसी कि, एक किलोमीटर के लिए लोगों से 800 रुपए ऐंठ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के गुरसिया निवासी राजकुमार ऐसे ही लूट का शिकार हो गया। दरअसल, राजकुमार का भांजा बीमार था, जिसे मंगलम विहार क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद शव परीक्षण के लिए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा जाना था। राजकुमार ने बताया कि, आनन-फानन में ले जाने के लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी के लिए उसे पूरे 800 रुपए देने पड़े।

वहीं पोस्टमार्टम के बाद अगली मुश्किल मृतक के शव को गृह ग्राम ले जाने की थी। इसके लिए एक दूसरे एंबुलेंस संचालक से बात की गई जो किसी तरह 2500 रूपए में माना और उसने 1500 रूपए एडवांस ले लिए। इसके बाद उन्हें 1099 सरकारी शव वाहन मुक्तांजलि की जानकारी मिली जिसके बाद सेवा लेने का विचार किया गया।


Next Story