छत्तीसगढ़
पेड़ में दौड़ रही थी करंट, चपेट में आए ग्रामीण ने तोड़ा दम
Nil dhankar
11 May 2023 10:32 AM IST

x
छग
नारायणपुर। नारायणपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक ग्रामीण की जान ले ली. बाकुलाही गांव में 33 KV विद्युत तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई. ग्रामीण तेंदूपत्ता बांधने के लिए पेड़ पर चढ़कर रस्सी की कटाई कर रहा था. इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि पहले भी पेड़ में करंट आने की मौखिक शिकायत की गई थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरा मामला कुकड़ाझोर थाना क्षेत्र का है.
Next Story





