छत्तीसगढ़

कपड़ा सुखाने की तार में दौड़ रही थी करंट, चपेट में आई महिला की हुई मौत

Nilmani Pal
6 May 2023 9:11 AM GMT
कपड़ा सुखाने की तार में दौड़ रही थी करंट, चपेट में आई महिला की हुई मौत
x

कोंड़ागांव। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के डोंगरीपारा में नहाने के बाद कपड़ा सुखा रही महिला करंट की चपेट में आ गई। इसके बाद उसे पड़ोसियों के सहायता से कोण्डागांव के जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

जिला मुख्यालय कोण्डागांव अंतर्गत डोंगरीपारा निवासी 35 वर्षीय कृष्णाबाई पोयाम 6 मई की सुबह काम में जाने की तैयारी कर रही थी। उसने सुबह नहा कर कपड़े सुखाने के लिए जैसे ही तार में हाथ लगाया अचानक करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से उसे मूर्छित हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार कर रहे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

अस्पताल पहुंचाने वाले पड़ोसियों के अनुसार कृष्णाबाई पोयाम के पूरे परिवार में कोई पुरुष व्यक्ति नहीं है, उस पर दो बच्चे आश्रित था। जिसके चलते पड़ोसियों की मदद से मृतिका के अंतिम क्रिया की तैयारी की जा रही है।


Next Story