छत्तीसगढ़

पुलिया टूटकर बहा, भारी बारिश के चलते बाढ़ ने लिया रूद्र रूप

Nil dhankar
9 July 2023 2:33 PM IST
पुलिया टूटकर बहा, भारी बारिश के चलते बाढ़ ने लिया रूद्र रूप
x
छग

सूरजपुर। सूरजपुर जिले लगातार हो रही बारिश ने अब अपना रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। जिले में लगातार बारिश होने से कई जगह पर पुल पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव चल रहा है जिससे कई गांव से संपर्क टूट गया है। वहीं कलुआ मार्ग में नाले पर बना पुल जो प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कई वर्ष पहले बनाया गया था।

वह रविवार को तेज बारिश के कारण टूट कर बह गया,जिससे कई गांवों से संपर्क टूट गया है। वहीं स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विभाग से जल्द से जल्द पुल का बनाने की मांग कर रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story