छत्तीसगढ़

बिना परमिशन के संचालित हो रहा था क्रशर प्लांट, प्रशासन ने की सील की कार्रवाई

Nil dhankar
29 April 2023 3:44 PM IST
बिना परमिशन के संचालित हो रहा था क्रशर प्लांट, प्रशासन ने की सील की कार्रवाई
x

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के रेंगाखार तहसील क्षेत्र के ग्राम खमरहा में शुक्रवार को अवैध क्रशर प्लांट को सील किया गया है। पिछले 2 महीने से यह प्लांट अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। बिना दस्तवेजों के धड़ल्ले से प्लांट में काम किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि, प्लांट से करीब 22 किमी. दूर ग्राम शीतलपानी से कच्चा मटेरियल लाया जाता था। फिर अवैध इस प्लांट में क्रशिंग कर ठेकेदारों को बेचा जा रहा था। इसके बाद इसकी शिकायत पर बोड़ला तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रेंगाखार के राजस्व निरीक्षक पटवारी और नगर सैनिक की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अवैध प्लांट में दबिश दी।

निरीक्षण के दौरान ग्राम खमरहा स्थित प्लांट में उपस्थित मुंशी सुरेश पिता रामनाथ, निवासी घोरेवार ने बताया कि, क्रशिंग प्लांट का संचालन पिछले 2 माह से राजेंद्र चंद्रवंशी द्वारा किया जा रहा है। पहले एक क्रशर मशीन संचालित था। प्रशासनिक उदासीनता के चलते संचालक के हौसले इतने बुलंद हो गया था कि दूसरा मशीन भी ले आया था। हालांकि, उसे चालू नहीं किया था। पूछताछ में मुंशी ने बताया कि कच्चा मटेरियल (पत्थर) ग्राम शीतल पानी से लाया जाता है। टीम ने मौके पर पाए गए सभी मटेरियल और मशीनों को जब्त कर पंचनामा कार्रवाई की। जब्त सामग्री को उपस्थित मुंशी सुरेश के सुपुर्द किया गया है।

Next Story