छत्तीसगढ़

हत्या करने वाले CRPF जवान ने बताई पूरी वजह, वायरल हुआ वीडियो

Nil dhankar
10 Nov 2021 3:59 PM IST
हत्या करने वाले CRPF जवान ने बताई पूरी वजह, वायरल हुआ वीडियो
x
छत्तीसगढ़

सुकमा। सुकमा जिले के लिंगमपल्ली सीआरपीएफ कैंप में जवान रितेश रंजन ने एके 47 से ताबड़तोड़ गोली चलाई थी, जिसमें चार जवान मारे गए और तीन घायल हो गए। घटना के बाद जवान से पूछताछ करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में आरोपित जवान वर्दी में है और उसके हाथ बंधे हुए हैं। साथ ही अधिकारी व साथी जवान उससे पूछताछ कर रहे हैं, जिसमें आरोपित रंजन सवालों के जवाब न देकर अपनी बातों को दा बता रहा है।

वहीं आरोपित जवान ने गोली चलाने के पीछे की वजह साथी जवानों द्वारा अश्लील शब्दों का उपयोग और मारे जाने की धमकी देना बता रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की jantaserishta.com पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि सोमवार को जिले के लिगंमलपल्ली सीआरपीएफ कैंप में तड़के 3 बजे जवान रितेश रंजन ने अपनी सर्विस रायफल एके47 से ताबड़तोड़ गोली चलाई थी। इस घटना ने सीआरपीएफ और देश को झंकझोर कर रख दिया।



Next Story