छत्तीसगढ़

LMG चलने की घटना में घायल CRPF जवान को रायपुर लाया गया

Nil dhankar
5 Aug 2024 5:47 PM IST
LMG चलने की घटना में घायल CRPF जवान को रायपुर लाया गया
x

धमतरी dhamtari news । जिले के बिरनासिल्ली सीआरपीएफ कैंप में आज अचानक गोली चल गई. इस घटना में कैंप में मौजूद जवान गोली लगने से घायल हो गया. घायल जवान को उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. इस घटना की पुष्टी करते हुए धमतरी एसपी ने बताया कि हवलदार श्याम बीर (घायल जवान) कैंप में LMG रायफल की सफाई कर रहा था, इसी दौरान रायफल चल गई और गोली लगने से वह घायल हो गया.

chhattisgarh news जिसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायल जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर अस्पताल लाया गया है. chhattisgarh

Next Story