छत्तीसगढ़
टॉकीज के पास बदमाश गिरफ्तार, घूम रहा था देसी कट्टा बेचने की फिराक में
Rounak Dey
22 Aug 2021 5:34 PM IST

x
छत्तीसगढ़
कोरबा जिले में पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक रानी रोड चित्रा टाकीज के पास देशी कट्टा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश था. आरोपी पुरानी बस्ती निवासी विशाल पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. बता दें कि पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है. नगर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मुताबिक आरोपी के साथ एक नाबालिग भी शामिल था.
Next Story





