छत्तीसगढ़

महिला से छेड़खानी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 Feb 2024 2:14 PM GMT
महिला से छेड़खानी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
x
छग
रायगढ़। आज धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा महिला से छेड़खानी के मामले में बायसी कालोनी निवासी विपुल मल्लिक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। बीते 03 दिसंबर को थाना धरमजयगढ़ में क्षेत्र की महिला द्वारा 01 दिसंबर को खेत में काम करने के दौरान बायसी कालोनी के विपुल मल्लिक द्वारा बुरी नियत से हाथ बांह को पकड़ कर छेड़खानी करने की रिपोर्ट लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया गया था। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी विपुल मल्लिक पर छेड़खानी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आज फरार आरोपी को गांव में देखे जाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर में दबिश दिया गया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी विपुल मल्लिक पिता सिद्धेश्वर मल्लिक उम्र 35 वर्ष साकिन बायसी कालोनी थाना धरमजयगढ जिला रायगढ (छ.ग.) से पूछताछ कर आरोपी के कृत्य पर गिरफ्तार कर आज ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है।
Next Story