छत्तीसगढ़

दंपत्ति को करैत ने डसा, फिर सांप को लोगों ने जलाया

Shantanu Roy
8 Aug 2022 2:20 PM GMT
दंपत्ति को करैत ने डसा, फिर सांप को लोगों ने जलाया
x
छग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोते वक्त एक दंपति को करैत सांप ने काट लिया। जिसके बाद दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पति-पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहर से सटे दादर गांव की है। यहां पति राजकुमार अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बिस्तर पर सो रहा था। रात को करीब 2 बजे राजकुमारी को करैत सांप ने काट लिया। उस वक्त तो उसे लगा कि किसी कीड़े ने काट लिया है। वो तुरंत बिस्तर से उठ खड़ी हुई।

गुस्से में सांप को मारकर जलाया
पत्नी को उठा हुआ देख राजकुमार भी उठ गया, तभी उसके हाथ में भी सांप ने काट लिया। इस पर उसे इतना गुस्सा आया कि उसने करैत को वहीं डंडे से पीट-पीटकर मार डाला और उसमें आग लगा दी। घटना का पता चलते ही परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज ICU में चल रहा है।
छत्तीसगढ़ में लगातार सर्पदंश की घटनाएं
बरसात के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अभी 11 दिन पहले सांप काटने से जांजगीर-चांपा के एक लड़के की मौत हो गई थी। बिलासपुर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मृतक आर्यन यादव पामगढ़ के डोंगाकोहरौद का रहने वाला था।
महासमुंद से भी सांप काटने से बच्ची की हुई थी मौत
महासमुंद के सरायपाली में भी सांप काटने से 2 साल की बच्ची की मौत करीब महीनेभर पहले हो गई थी। खेलते समय सांप ने उसे काट लिया था। बच्ची ग्राम जंगलबेड़ा की रहने वाली थी। जुलाई महीने के 12 दिन में महासमुंद जिले में 9 लोगों को सांप ने काट लिया। इससे कई लोगों की जान भी चली गई।
Next Story