छत्तीसगढ़

जीई मार्ग में रोड डिवाइडर में लगाए गए बैनरों-पोस्टरों को निगम ने हटाया

Nil dhankar
6 Dec 2025 12:54 PM IST
जीई मार्ग में रोड डिवाइडर में लगाए गए बैनरों-पोस्टरों को निगम ने हटाया
x

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा जी. ई. मार्ग पर मार्ग विभाजक के मध्य नो फ्लेक्स जोन क्षेत्र में लगाए गए सभी बैनरों और पोस्टरों को हटाने कार्यवाही की है.

यहां यह उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और सम्बंधित जोनों की नगर निवेश विभाग की टीमों को प्रतिदिन सतत निरन्तर मॉनिटरिंग करते हुए राजधानी शहर रायपुर में जीईमार्ग में तेलीबांधा चौक से पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मुख्य द्वार आमानाका तक मार्ग विभाजक के मध्य क्षेत्र में कोई भी बैनर और पोस्टर नहीं लगने दिया जाना प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुकूल कड़ाई के साथ जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने स्पष्ट निर्देश दिए हैँ, ताकि आमजनों को राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में जी. ई मार्ग में मार्गविभाजक के मध्य किये गए लोककल्याणकारी सौंदर्यीकरण कार्य की सुन्दर अनुभूति निरन्तरता से प्राप्त होती रहे.






Next Story
null