छत्तीसगढ़

निगम ने पार्षद को भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी

Nil dhankar
14 Oct 2025 1:45 PM IST
निगम ने पार्षद को भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी
x

रायपुर। रायपुर नगर निगम के पार्षद कैलाश बेहरा को अनुकंपा नियुक्ति दे दी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग में उनकी माता के निधन के बाद भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

हालांकि इस पूरे मामले में रायपुर नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने बताया कि यह प्रकरण उनकी जानकारी में है। बेहरा की माता नगर निगम की कर्मचारी थीं। उनके निधन के बाद कैलाश बेहरा ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। उस आधार पर आदेश जारी हो गए। इससे पहले वो पार्षद बन गए, लेकिन वो नियुक्ति नहीं लेंगे। इसकी सूचना विभाग को भेजी जाएगी।

कैशाल बेहरा भाजपा पार्षद की मां श्रीमती मुन्नीबाई बेहरा का कुछ माह पहले ही निधन हुआ था। वे नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार, और नगर निगम पर निशाना साधा है, और कहा है कि सरकार किस तरह चल रही है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

Next Story