छत्तीसगढ़

निगम ने इन कर्मचारियों का नहीं किया वेतन भुगतान, दफ्तर में आज हुआ हंगामा

Nil dhankar
18 July 2023 4:26 PM IST
निगम ने इन कर्मचारियों का नहीं किया वेतन भुगतान, दफ्तर में आज हुआ हंगामा
x

धमतरी। नगर निगम धमतरी की हालत इतनी बदहाल हो गई है कि अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे है, जिससे नाराज प्लेसमेंट के कर्मचारियों ने नगर निगम के सामने बैठ कर प्रदर्शन किया और जल्द वेतन देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

गौरतलब है कि नगर निगम में प्लेसमेंट के तहत 210 कर्मचारी काम कर रहे हैं। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से उनको वेतन नहीं मिला है जबकि जुलाई माह भी कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगा। वेतन नही मिलने से घर की स्थिति काफी बदतर हो गई है। कर्मचारियों को पैसों के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लोग सिर्फ वेतन के सहारे की घर परिवार चला रहे है, जिससे कर्मचारियों में निगम प्रशासन और प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ आक्रोशित है। बहरहाल निगम के अफसर कर्मचारियों को जल्द वेतन देने की बात कह रहे हैं।


Next Story