छत्तीसगढ़
सहकारी समितियों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सहकारिता ध्वजारोहण कार्यक्रम
Shantanu Roy
29 Jun 2026 5:53 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में सहकारिता ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। सहसपुर समिति में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न सोसायटियों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों की सक्रिय उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों व वक्ताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सहकारिता आंदोलन किस प्रकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सोसायटियों के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ और सशक्त बनाना ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात सभी समितियों में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।
इस सभा में उपस्थित किसानों और समिति के सदस्यों के समक्ष संस्था के उप-नियमों का विस्तार से वाचन कर जानकारी दिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को समिति के नियमों, उनके अधिकारों और सहकारी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था, ताकि पारदर्शिता के साथ सहकारिता के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाया जा सके। इस गरिमापूर्ण अवसर पर सहकारी समितियों के प्रबंधक, संचालक मंडल के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





