छत्तीसगढ़

दैहिक शोषण कर रहा था कांस्टेबल, शादी की बात पर मुकरा

Nilmani Pal
24 March 2022 11:40 AM GMT
दैहिक शोषण कर रहा था कांस्टेबल, शादी की बात पर मुकरा
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

मुंगेली। मुंगेली जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर कांस्टेबल ने दुष्कर्म किया। आरोपी कांस्टेबल सकरी बटालियन में पदस्थ है। दरअसल, दोनों की सगाई हुई जिसके बाद से आरोपी कांस्टेबल उसका दैहिक शोषण कर रहा था। फिर उसके कुछ दिन के बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसकी शिकायत करने पर पीड़ित ने थाने में कराया दर्ज था। पुलिसिया कार्रवाई पर पीड़िता ने आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस द्वारा आरोपी को संरक्षण देने का आरोप है। जिसके बाद पीड़िता को न्याय नहीं मिलने से कांग्रेसी नेता ने समर्थन किया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी औऱ टीआई को हटाने की मांग की है। वहीं पीड़िता ने 3 दिवस के भीतर न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। मामला कोतवाली थाना का है।

Next Story