छत्तीसगढ़

रायपुर में आरक्षक पर चाकू से हमला, कट गई हाथ की नस

Nil dhankar
23 May 2022 11:52 AM IST
रायपुर में आरक्षक पर चाकू से हमला, कट गई हाथ की नस
x

रायपुर। बीती रात एक गुंडे बदमाश ने पुलिस जवान पर ही जानलेवा हमलाकर कर दिया। बदमाश के हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीती रात रायपुरा इलाके में डीडी नगर थाने के पेट्रोलिंग पर तैनात गजेंद्र साहू अपने साथियों के साथ इलाके में गश्त पर था और चाय पीने रायपुरा ओवरब्रिज के पास स्थित एक ढाबे पर गया हुआ था तभी वहां पर इलाके का बदमाश हर्ष शुक्ला भी नशे की हालत में मौजूद था।

इस दौरान बदमाश आरक्षक को देखकर उससे विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि शातिर बदमाश ने अपने साथ रखे चाकू से आरक्षक गजेंद्र साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि आरक्षक ने उसके कई वार को बड़ी ही बहादुरी से सामना किया लेकिन इसी बीच आरोपी बदमाश ने उसके हाथ पर कई वार कर दिए जिससे उसके हाथ की नस कट गई। थाने की पेट्रोलिंग के बाकी स्टाफ ने शहर की पेट्रोलिंग को काल कर मौके पर बुलाया और उसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद शातिर बदमाश हर्ष शुक्ला को दबोचा। दरअसल, बताया ये जा रहा है कि पिछले दिनों इसी ढाबे पर बदमाश हर्ष शुक्ला के खिलाफ बदमाशी करने की शिकायत पर पहुंचे। आरक्षक गजेंद्र साहू ने डांट फटकार कर भगा दिया था। उसी के चलते आरोपी ने आरक्षक से बीती रात उसी बात पर बहस के दौरान चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।


Next Story