छत्तीसगढ़

100 किलो बारूद से बीजापुर में जवानों को उड़ाने की साजिश नाकाम

Nil dhankar
24 Jan 2025 10:12 AM IST
100 किलो बारूद से बीजापुर में जवानों को उड़ाने की साजिश नाकाम
x
छग

बीजापुर। जिले में पुलिस ने 2 दिन के अंदर करीब 90 से 100 किलो बारूद बरामद किया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से 2 अलग-अलग इलाकों में IED प्लांट कर रखी थी। जवानों ने कुल 9 IED बरामद की है। जिसमें 8 IED 5-5 किलो की और एक IED 50 किलो की है। जिसे नष्ट कर दिया गया है।

दरअसल, 22 जनवरी को बीजापुर की BDS की टीम समेत CRPF, कोबरा टीम के जवान मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले मार्ग पर एरिया डोमिनेशन के लिए निकले हुए थे। नक्सलियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूद बिछा रखा था। वहीं जवानों ने अलग-अलग स्थानों से 5-5 किलो की कुल 8 IED बरामद की है। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज किया गया।

वहीं बीजापुर जिले के बासागुड़ा और आवापल्ली सड़क पर पुल के नीचे नक्सलियों ने 50 किलो की कमांड IED छिपाकर रखी थी। जिसे जवानों ने ढूंढ कर नष्ट कर दिया है। इस IED की ताकत इतनी थी कि बड़ी आसानी से एक बख्तरबंद गाड़ी को उड़ाया जा सकता था। हालांकि, नक्सलियों के मंसूबे को जवानों ने नाकाम कर दिया है।


Next Story