छत्तीसगढ़

इसी साल बनी सड़क की हालत हुई खराब, भ्रष्ट ठेकेदारों की खुल रही पोल

Nil dhankar
23 March 2023 8:54 AM IST
इसी साल बनी सड़क की हालत हुई खराब, भ्रष्ट ठेकेदारों की खुल रही पोल
x

पेंड्रा । छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते कुछ दिनों से राज्य के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बेमौसम हो रही बारिश से किसान काफी ज्यादा परेशान है। आम जन जीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में भी बेमौसम बारिश हुई। जिसके कारण सड़क में दरार आ गई। बारिश की वजह से पुलिया का कुछ हिस्सा धंस गया। वहीं इसी साल बनी सड़क में भी दरार आ गई।

राज्य के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बीते चार दिनों से हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। खेतों में फसलें गिर गई हैं। बेमौसम हुई बरसात से खेतों में लहलहाती खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं और सब्जी की खेती करने वाले किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

Next Story