छत्तीसगढ़

सर्पदंश से दंपति की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में चल रहा पति-पत्नी का इलाज

Nilmani Pal
8 Aug 2022 11:41 AM GMT
सर्पदंश से दंपति की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में चल रहा पति-पत्नी का इलाज
x

कोरबा। कोरबा जिले में सर्पदंश के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 5 सालों के आंकड़े निकाले जाएं तो सांप के काटे जाने के मामले 3 गुना बढ़ गए हैं। अब एक ताजा मामले में पलंग पर सो रहे एक दंपती को करैत सांप ने काट लिया... दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात पलंग पर सो रहे दंपती को एक जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उनकी हालत खराब होने लगी। पति-पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर से सटे ग्राम दादर में राजकुमार और उसकी पत्नी राजकुमारी बिस्तर पर सो रहे थे। अचानक लगभग 2 बजे रात राजकुमारी को करैत सांप ने काट लिया। कुछ समय के लिए उन्हें लगा कि मौसमी कीड़े ने काटा होगा, जिसके बाद वह बिस्तर से खड़ी हो गई। इसी बीच उनके पति ने भी उठने का प्रयास किया, तभी उसके भी हाथ में भी करैत सांप ने काट लिया। जहां दोनों की हालत खराब बताई जा रही है। फ़िलहाल दोनो को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Next Story