छत्तीसगढ़

रायपुर कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट अब तक नहीं, अधिकृत प्रत्याशी के नाम से सीधे बी-फार्म जारी होगा

jantaserishta.com
28 Jan 2025 8:21 PM IST
रायपुर कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट अब तक नहीं, अधिकृत प्रत्याशी के नाम से सीधे बी-फार्म जारी होगा
x
फाइल फोटो
अंदरूनी लड़ाई उजागर.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन था। निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी थी और कांग्रेस ने गहन मंथन के बाद रुक रुक के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इतना ही कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 27-28 जनवरी की आधी रात को की। इतना ही नहीं विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने रायपुर के 70 में से 4 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की थी। वहीं अब इन चार वार्डों की होल्ड टिकट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अब चारों वार्डों में टिकट की घोषणा नहीं करेगी, बल्कि अधिकृत प्रत्याशी के नाम से सीधे बी-फार्म जारी किया जाएगा। चारों वार्डों में संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है और पार्टी को दो दिनों के भीतर बी-फार्म जारी करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मदर टेरेसा वार्ड, मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड, राजेंद्र प्रसाद वार्ड और अरविंद दीक्षित वार्ड से कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story