छत्तीसगढ़

आयुक्त ने अटल परिसर, कांजी हाउस और एसएलआरएम सेंटर का किए औचक निरीक्षण

Nil dhankar
23 Dec 2024 3:31 PM IST
आयुक्त ने अटल परिसर, कांजी हाउस और एसएलआरएम सेंटर का किए औचक निरीक्षण
x

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ने निगम के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण करने सुबह-सुबह ही पहुंच गये। निगम भिलाई के नेहरू नगर चैंक स्थित अटल परिसर, आधुनिक सामुदायिक सुलभ शौचालय, एस.एल.आर.एम. सेंटर एवं नेहरू नगर स्थित सी.एन.डी. वेस्ट से बनने वाली सामग्री के प्लांट का निरीक्षण किये। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किए कि जो भी कार्य कराए जा रहे है, शासन के नियमानुसार गुणवत्ता में कोई कमी न आए एवं कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाये।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय नेहरू नगर स्थित जी.ई.रोड किनारे नेहरू प्लेनेटेरियम के बगल में प्रस्तावित अटल परिसर का निरीक्षण किए। योग, राशि, जीम, बाल उद्यानों के साफ-सफाई, पौधो में पानी सिंचाई व्यवस्था को देखे। वहां से होते हुए कोसा नगर स्थित कांजी हाउस पहुंचे, वहां पर आवारा पकड़े गये मवेशियो के चारा-पानी व्यवस्था को अच्छे ढंग से करने के लिए संबंधित एजेंसी को फटकार लगाए। बीमार पड़े मवेशियो की चिकित्सा हेतु संबंधित डाॅक्टर से बात कर शीध्र ईलाज करने के निर्देश दिए। नेहरू नगर एस.एल.आर.एम. सेंटर के समीप निर्माणाधीन सी.एन.डी. वेस्ट प्लांट को देखे। प्लांट का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूरा करें। इसके लिए संबंधित एजेंसी को नोटिस देने के लिए निर्देशित किए। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी एवं एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।

आयुक्त पाण्डेय ने नेहरू नगर चैंक स्थित आधुनिक सामुदायिक सुलभ शौचालय का अवलोकन किए। जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्शेना को निर्देशित किए कि साफ-सफाई प्रतिदिन हो, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हो। दिव्यांगो के लिए चलने एवं उनके लिए उपयुक्त सुलभ शौचालय भी हो। एस.एल.आर.एम. सेंटर में महिलाओ द्वारा बनाये जा रहे खाद को देखकर तारिफ किए। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्मित खाद को विक्रय हेतु समुचित व्यवस्था बनाने को कहा। इसका एक आउटलेट केन्द्र हो, जहां से निगम द्वारा निर्मित जैविक खाद का विक्रय किया जा सके।

Next Story