छत्तीसगढ़
प्रतापपुर व भैयाथान क्षेत्र में फसल विविधीकरण की अवलोकन करने के लिए कलेक्टर ने किया भ्रमण
Shantanu Roy
27 Dec 2025 9:41 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। जिला कलेक्टर एस.जयवर्धन ने शनिवार को प्रतापपुर व भैयाथान क्षेत्र में विभिन्न गांवों का दौरा कर रबी फसलों की स्थिति का जायजा लिया और डीएमएफ के तहत लगे नलकूपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषक बंधुओं को फसल विविधीकरण अपनाते हुये दलहन-तिलहन व अन्य फसलों को लगाने की बात कही। ऐसा करके किसान बंधु घटते हुए जल स्तर के पश्चात भी बेहतर फसल प्राप्त कर सकेंगे और खेत की मिट्टी की उर्वक्ता क्षमता को भी बनाए रखेंगे।
प्रतापपुर के ग्राम सकलपुर में कलेक्टर ने कृषक मंगलेश्वर पुत्र के गन्ने के खेत का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ने की फसल एवं कटाई की स्थिति का अवलोकन किया। कृषक ने गन्ने की खेती की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उनके द्वारा ग्राम सकलपुर के कृषक शिवसागर के खेत में डीएमएफ द्वारा उपलब्ध कराए गए नलकूप का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर विकासखंड भैयाथान भी पहुंचे। उन्होंने वहां ग्राम टइयां में कृषक सहदेव को डीएमएफ द्वारा प्रदत्त नलकूप का निरीक्षण किया।
कृषक से चर्चा के दौरान सहदेव ने बताया कि वह नलकूप के पानी का उपयोग कर आलू एवं सरसों की खेती कर रहे हैं। कृषक ने कलेक्टर को अपना खेत भी दिखाया। इस अवसर पर कलेक्टर ने पानी की कमी और मिट्टी की गुणवत्ता व पोषक तत्व को बनाए रखने व भविष्य को ध्यान में रखते हुए कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान नहीं लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन धान का रकबा कम किया जाए और किसानों को अन्य वैकल्पिक फसलें लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण के दृष्टिकोण से ग्रीष्मकालीन धान की खेती कम करना आवश्यक है। किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की ओर प्रेरित करने की जरूरत है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





