छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने वृहद वृक्षारोपण सह वनमहोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Shantanu Roy
15 July 2025 12:22 AM IST
कलेक्टर ने वृहद वृक्षारोपण सह वनमहोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
x
छग
Balod. बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज अधिकारियों के साथ रविवार, 20 जुलाई को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाली वृहद वृक्षारोपण सह वनमहोत्सव कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पौधरोपण हेतु निर्धारित स्थल के अलावा वन महोत्सव कार्यक्रम के लिए मंच निर्माण हेतु निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को आयोजन के दौरान आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम बालोद नूतन कंवर, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Next Story