छत्तीसगढ़
कलेक्टर का बड़ा एक्शन, कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित
Shantanu Roy
13 Jan 2026 11:09 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में रबी वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा हेतु कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में संचालित समस्त विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से रबी फसलों की बुवाई की स्थिति, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, फसल विविधीकरण, कृषक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और कृषकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो।
विशेष ध्यान ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन और आयल-पाम फसलों को अपनाने पर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को ग्रीष्मकालीन धान से होने वाले नुकसान की जानकारी और ऑयल-पाम योजना के लाभ के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। साथ ही पीएम-आशा योजना के तहत दलहनी-तिलहनी फसलों का उपार्जन, पीएम-सूर्यघर की प्रगति, वन पट्टाधारी मृतक किसानों का फौती नामांतरण और पीएम किसान योजना से लाभान्वित करने पर भी जोर दिया गया। जल संरक्षण के लिए जल मित्र के सहयोग से कम जल उपयोग करने वाले फसलों को बढ़ावा देने, किसान संगोष्ठियों का आयोजन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती हेतु प्रशिक्षण देने और आरएडी योजनांतर्गत चयनित ग्रामों में संवर्गीय विभाग से कन्वर्जेंस कर किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।
बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रुपदेवराम टोप्पो को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, कार्य में अल्प प्रगति के कारण वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ तथा जिले के समस्त ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप संचालक कृषि को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक विकासखंड में पाक्षिक बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की उपस्थिति में करवाएँ। बैठक में शिक्षा शर्मा (डिप्टी कलेक्टर), आशुतोष श्रीवास्तव (उप संचालक कृषि), आकांक्षा उपाध्याय (सहायक संचालक उद्यानिकी), हरीश राठौर (अनुविभागीय कृषि अधिकारी सारंगढ़), बीज प्रक्रिया केंद्र प्रभारी बरमकेला शारदा पैकरा, सीनियर कृषि विकास अधिकारी सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़, साथ ही जिले के समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी और बीटीएम-एटीएम अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsसारंगढ़बिलाईगढ़कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजेरबी फसल 2025-26कृषि विभागउद्यानिकी विभागसंयुक्त समीक्षा बैठकबीज उपलब्धताउर्वरकसिंचाई व्यवस्थाफसल विविधीकरणकृषक कल्याण योजनाएँऑयल-पाम योजनापीएम आशा योजनाजल संरक्षणप्राकृतिक खेतीजैविक खेतीकिसान संगोष्ठीफौती नामांतरणपीएम किसान योजनाअल्प प्रगतिनिलंबनग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीवरिष्ठ कृषि विकास अधिकारीउप संचालक कृषिकलेक्ट्रेट सभा कक्षसमयबद्ध क्रियान्वयनविभागीय योजनाएँबीटीएम-एटीएम अधिकारीप्रशिक्षणसंवर्गीय विभागयोजना लाभग्रीष्मकालीन धानदलहन तिलहन फसलकिसान जागरूकताआरएडी योजनाविकासखंडग्राम बोड़ाडीहविकासखंड बिलाईगढ़योजना समीक्षाप्रगति रिपोर्टअधिकारी उपस्थितप्रशिक्षण कार्यक्रमकृषि विकासकिसानों की आययोजना प्रचार-प्रसारयोजनाओं का लाभगुणवत्ता नियंत्रणकृषि गतिविधियाँयोजना क्रियान्वयनबैठक निर्देशSarangarhBilaigarhCollector Dr. Sanjay KannaujeRabi Crop 2025-26Agriculture DepartmentHorticulture DepartmentJoint Review MeetingSeed AvailabilityFertilizerIrrigation SystemCrop DiversificationFarmer Welfare SchemesOil-Palm SchemePM Asha SchemeWater ConservationNatural FarmingOrganic FarmingFarmers SeminarDeath Name TransferPM Kisan SchemeLittle ProgressSuspensionRural Agriculture Extension OfficerSenior Agriculture Development OfficerDeputy Director AgricultureCollectorate Meeting RoomTimely ImplementationDepartmental SchemesBTM-ATM OfficerTrainingCadre DepartmentScheme BenefitsSummer PaddyPulses Oilseeds CropFarmer AwarenessRAD SchemeDevelopment BlockVillage BodadihBilaigarh Development BlockScheme ReviewProgress ReportOfficers PresentTraining ProgramAgricultural DevelopmentFarmers IncomeScheme PublicityQuality ControlAgricultural ActivitiesScheme ImplementationMeeting Instructions
Next Story





